कसबा में बलात्कार करने में असफल रहने दाँत काट प्राइवेट पार्ट घायल किया : पूर्णिया/
कसबा में बलात्कार करने में असफल रहने दाँत काट प्राइवेट पार्ट घायल किया
पूर्णिया/
कसबा में मनचलों का मन काफी बढ़ गया है, पहले वह छोटी बच्ची और युवतियों के इज्जत पर ही हाथ डालते थे। लेकिन अब उम्रदराज महिलाओ को भी अपना शिकार बनाने लगे है।
कसबा के गैंगरेप का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बनैली पंचायत के नवादा टोली में एक उम्रदराज महिला जिसकी उम्र 43 साल है, उसके इज्जत पर हाथ डाल दिया। बलात्कार करने में नाकाम युवक ने महिला के प्राइवेट पार्ट को दाँत काटकर घायल कर दिया।
घटना के बाद पीड़िता महिला युवक के ऊपर कानूनी कार्यवाई को लेकर पूर्णिया एसपी से मिलने पहुँची। एसपी के न रहने पर सदर एसडीपीओ से मिल अपना आवेदन दिया। महिला ने बताया कि वह जनवितरण प्रणाली दुकान जा रही थी। तभी सुनसान रास्ते मे बनैली हाड़ी टोला निवासी देवचंद मांझी उर्फ कैला ने उसे पकड़कर बलात्कार करना चाहा। महिला ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने उसका ब्लाउज भी फाड़ दिया। काफी विरोध करने पर युवक नाकाम रहने पर महिला के प्राइवेट पार्ट को दाँत काटकर घायल कर दिया। महिला ने बताया कि अपने आप को असहाय देख उसने भी जगह जगह युवक को दाँत काटना शुरू कर दिया। जिसपर युवक भाग खड़ा हुआ। महिला ने बताया युवक मनबढू किस्म का आदमी है, इस से पूर्व भी दो बार घटना कर चुका है। जिसका लिखित आवेदन गाँव के सरपंच को दिया गया था। मगर पिछले और वर्तमान के मामले में सरपंच ने कुछ नहीं किया। महिला ने बताया अब वह सहन नहीं करेगी इस बार सबक सीखा कर ही रहेगा। एसडीपीओ कृष्ण कुमार राय ने युवक के ऊपर मामला दर्ज करने के आदेश दिए है।
city halchal
Comments
Post a Comment