Posts

Showing posts from July, 2018

ग्रामीण चिकित्सकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Image
मधेपुरा। प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण केद्र में एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के तहत ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुरैनी एवं चौसा प्रखंड के कुल 103 ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व प्रशिक्षण के कोऑर्डिनेटर डॉ. वीके वर्मा ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक के सहयोग से ग्रामीण स्तर पर तत्काल इलाज कर लोगों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया जा सकता है। जब तक मरीज के परिजन के द्वारा अस्पताल में फोन कर सूचना दी जाएगी और एंबुलेंस भेजा जाएगा। उसे लाने के लिए तब तक में ग्रामीण चिकित्सक के द्वारा प्राइमरी स्टेज पर इलाज करते हुए उसकी प्राण की रक्षा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अब कोई आपको झोलाछाप डॉक्टर कह कर नहीं बुला सकता है। कोर्स के पूरा होने के साथ ही ग्रामीण चिकित्सक के रूप में अपने क्षेत्र में स्वाभिमान के साथ कार्य कर पाएंगे। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधक मु.नासिर हुसैन ने बताया कि तीनों प्रखंड से 103 ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो सप्ताह के दो दिन शनिवार और रविवार को दिया ...

अररिया प्रखंड के झमटा जाने वाली पक्की सड़क पर वार्ड सदस्य ने खुद धान रोपकर ये बताने का कष्ट किया कि बार बार आवेदन देने पर कोई सुधार नही

Image

किशनगंज के कइ हिस्से में व्रजपात का कहर, दौला पंचायत के पोरलाबाड़ी ड़ेंगा पाड़ा गांव में 45 वर्षीय बैजुल हक़ नाम के व्यक्ति की मौत, #कोचाधामन के भगाल पंचायत में 4 मवेशी की मौत।ख़बर सीमांचल

Image

नवजात की मौत मामले में दो एएनएम का तबादला

Image
पूर्णिया। जलालगढ़ पीएचसी में नवजात की मौत मामले में दो परिचारिका पर कार्रवाई की गई है। दोनों नर्सों का तबादला कर दिया गया है। यह घटना 14 जुलाई की है। पीएचसी में एक नवजात की मौत हो गई थी उसके बाद अस्पताल में परिजन द्वारा हंगामा किया गया था और परिजन कई घंटों तक अस्पताल परिसर में ही धरना पर बैठे थे। परिजन डयूटी कर रही एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। इसके बाद मामले की जांच प्रभारी चिकित्सक और जिला स्वास्थ्य समिति के अधिकारी द्वारा की गई। मामले में पहले संबंधित एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा गया था। जांच में लापरवाही की बात समिति ने मानी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों एएनएम का सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण मोहन पूर्वे ने तबादला कर दिया है।

दिघलबैंक-प्रखण्ड के कांटाबाड़ी क्षतिग्रस्त पूल के पास एमडीएम चावल से भरा ट्रैक्टर पल्टा,बाल बाल बचा चालक,स्कूलों में पहुंचाने जा रहा था चावल।

Image
दिघलबैंक -प्रखण्ड के कांटाबाड़ी क्षतिग्रस्त पूल के पास एमडीएम चावल से भरा ट्रैक्टर पल्टा,बाल बाल बचा चालक,स्कूलों में पहुंचाने जा रहा था चावल। बताते चले कि यहाँ पूल पहले से है क्षतिग्रस्त लोग जान जोखिम में डालकर करते हैं आवाजाही,प्रखण्ड के पूर्वी भाग के लोंगो के आवाजाही के लिये बरसात में यही मात्र एक सड़क जिससे लोग करते हैं आवाजाही। 

सेवानिवृत्त शिक्षक का विदाई समारोह______ ठाकुरगंज,किशनगंज

Image
ठाकुरगंज,किशनगंज:-प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नेजागच्छ कौआभीटा में प्रधान शिक्षक के पद पर कार्यरत जाहिदुर्रहमान के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया जहाँ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ठाकुरगंज विधायक सह सचेतक मो. नौशाद आलम, मुखिया प्रतिनिधि बेसरबाटी पंचायत मो. ताहिर आलम, मोजीब आलम,पूर्व सरपंच जमाल, मो. नसीम खान सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं छात्र -छात्राएं मौजूद रहे।

सीमांचल युवा एकता मंच ने कल के प्रदर्शन के लिए की बैठक_____

Image
बहादुरगंज, किशनगंज:-सीमांचल युवा एकता मंच के बैनर तले कल एक दिवसीय शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए वसीकुर्हमान की अध्यक्षता में उनके निज आवास में एक बैठक की गई। बैठक में मुजफ्फपुर बालिका गृह कांड के विरुद्ध कल दिनांक 01-08-2018 को समय 3:00 से 6:30 बजे स्थानीय एल. आर पी चौक से बहादुरगंज मुख्य बाजार तक शांतिपूर्ण विरोध प्रर्दशन निकाला जाएगा। बैठक में मंच के वसीकुर्हमान, असद इकबाल,बबलू आलम, वसीम अकरम, अतहर ईमाम, तौकीर आलम, अख्तर सादाब, कामरान मुव्वजम, अंजार राही रहे उपस्थित।

वार्ड 46 के पार्षद पुत्र का अपहरण, प्राथमिकी

पूर्णिया। वार्ड नंबर 46 के पार्षद फुलिया देवी ने अपने पुत्र जीवछ कुमार के अपहरण का मामला सदर थाने में दर्ज कराया है। इस संबंध में पार्षद ने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसमें जितेन्द्र यादव, विवेका यादव, पवन राय, गो¨वद साह पर अपहरण का आरोप लगाया है। फुलिया देवी अपने पुत्र के अपहरण की शिकायत लेकर सोमवार को एसपी विशाल शर्मा के पास पहुंची। एसपी को पुत्र के अपहरण होने की जानकारी दी। एसपी ने सदर थानाध्यक्ष को अपहरण का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपहरण का आरोप लगाते हुए कहा कि वह 15 दिनों से घर से बाहर थी। जब 28 जुलाई को घर वापस आई तो पता चला कि 12 जुलाई को उसके बेटा को अपहरणकर्ताओं ने अपने कब्जे में ले लिया। जब वह बेटा जीवछ से फोन पर बात की तो बेटा ने कहा वह जितेन्द्र यादव के यहां है वहां से नहीं आ सकता है। वह अपने यहां उसे रखे हुए है। उक्त बातें लिखकर वार्ड पार्षद फुलिया देवी ने अपने पुत्र के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। via jgran

ठाकुरगंज_पौआखाली_एल_पी_चौक में आज सुबह ट्रांसफार्मर #जलकर हुआ #राख, उपभोक्ताओं को हो रही है,काफी परेशानी, स्थानीय #दुकानदारों ने विभाग से जल्द से जल्द नया #ट्रांसफार्मर लगाने की है,#मांग।

Image

पटना जाएंगे डीलर

Image
अररिया। फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन का 38वां स्थापना दिवस आगामी छह अगस्त को पटना के रवीन्द्र भवन में मनाया जाएगा। इस समारोह में बिहार के करीब 45 हजार डीलर भाग लेंगे। समारोह में मंत्री नंदकिशोर यादव, जीतन राम मांझी, खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मामले के मंत्री मदन सहनी आदि शिरकत करेंगे। उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश अध्यक्ष मो असलम ने दी।

अररिया :जलजमाव से मुक्ति पाने को ली तकनीक का सहारा

अररिया। नरपतगंज प्रखंड के भंगी पंचायत के मुखिया पति अजय साह एवं सरपंच सुजीत साहनी ग्रामीणों की मदद से तीन सौ फीट पाइप एवं मोटर लगाकर सड़क के ऊपर दो फीट तक बह रहे पानी की निकासी की। असल में बोडर भंगी पथ पर कई दिनों तक सड़क पर पानी लगा हुआ था जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही थी। इस बाबत कई बार ग्रामीणों ने अररिया जिला पदाधिकारी एवं नरपतगंज बीडीओ को पत्र भेजकर सड़क को ऊंचा कराने तथा नाला बनवाने की मांग की थी। सरकारी स्तर पर पहल होते नहीं देखकर परमानंद साह, जयकिशोर साह, डोमी लाल दास, चंदन कुमार साह, अरुण साह, प्रहलाद साह, निर्मल साहा, पप्पू साह, गुड्डू साह, शिव कुमार साह, राजकुमार साह आदि ग्रामीणों ने सहयोग के जलजमाव को निजात पाने के लिए पाइप और मोटर की व्यवस्था की है।

फर्श पर बैठकर परीक्षा देने को मजबूर हो रहे छात्र

Image
अररिया। प्लस टू उच्च विद्यालय कुर्साकांटा में जमीन पर बैठकर सैकड़ों छात्र-छात्राएं परीक्षा देने को मजबूर हो रहे हैं। स्कूल की अव्यवस्था आलम यह है कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक समेत 13 शिक्षक हैं। लेकिन न तो यहां पुस्तकालय है और न ही पुस्तकें। कम्प्यूटर कक्ष तो है लेकिन बिजली के अभाव में बंद पड़ा है। विद्यालय का नव निर्मित भवन का उपयोग से पहले ही खिड़की व दरवाजा तोड़कर शराराती तत्वों द्वारा ले जाया गया। प्राचीन व जर्जर भवन में विद्यालय का संचालन हो रहा है । जो कभी भी बड़ी घटना का कारण बन सकता है । परीक्षा में पदस्थापित लगभग सभी शिक्षक जिसमें बिरेन्द्र कुमार यादव, सुधीर कुमार, मो. इश्तियाक आलम, अभिषेक कुमार, मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय कुर्साकांटा में उपस्कर के अभाव में सैकड़ों छात्र छात्राओं को फर्स पर बैठकर परीक्षा देना एक मजबूरी बनी है । प्रथम सावधि परीक्षा देने पहुंचे छात्र बेंच डेस्क के अभाव में जमीन में बैठकर तो बगल के अर्धनिर्मित भवन में तो कुछ विद्यालय के निकट स्थित शिव मंदिर परिसर में परीक्षा दे रहे है। शिक्षकों से मिली जानकारी अनुसार विद्यालय में नवम व दशम में नामांकित द...

तमाम आदेश और कार्रवाई के बावजूद प्रतिबंधित जुगाड़ गाड़ी का परिचालन पूरे जिले में चरम पर है। समान ढोने के साथ-साथ नई तकनीक की यह गाड़ी सवारियों को भी ढो रही है

Image
तमाम आदेश और कार्रवाई के बावजूद प्रतिबंधित जुगाड़ गाड़ी का परिचालन पूरे जिले में चरम पर है। समान ढोने के साथ-साथ नई तकनीक की यह गाड़ी सवारियों को भी ढो रही है। आम आदमी भी जान की परवाह किए बगैर इसकी सवारी कर रहे हैं। अब नए जिलाधिकारी पर सबकी निगाहें टिकी है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे डीएम जुगाड़ गाड़ी को रोक पाएंगे? न लाइसेंस, न परमिट और न प्रशासन का खौफ, जैसे मन हो ओवरलोडिंग कर किशनगंज के सड़कों पर मौत की सवारी बनकर जुगाड़ गाड़ी दौड़ रही है। इससे पूर्व भी जिले के विभिन्न हिस्सों में जुगाड़ गाड़ी कई बार लोगों को मौत की नींद सुला चुकी है। बावजूद न तो जुगाड़ गाड़ी के परिचालन में कोई कमी आई और न ही उस पर सफर करने वाले लोग ही माने। परिवहन विभाग द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 

कटोरिया में लगा किशनगंज सेवा सदन का शिविर

Image
किशनगंज। हर साल की तरह इस बार भी किशनगंज सेवा सदन के द्वारा कटोरिया में कांवरियों के लिए सेवा शिविर लगाया गया है। इस शिविर में कावंरियों की हर सुविधा का ख्याल रखा जाता है। किशनगंज सेवा सदन के श्रावणी सेवा शिविर का शनिवार को सूबे के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम नारायण मंडल ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा की कांवरिया की सेवा करके आप बाबा भोलेनाथ की सेवा करते हैं। श्रावणी मेला में कांवरियों को हर हाल में बेहतर सुविधा मुहैया कराने की दिशा में मैं हर संभव प्रयास करूंगा।  मुख्य अतिथि जगदीश प्रसाद अग्रवाल, अध्यक्ष वनवासी कल्याण आश्रम ठाकुरगंज, नगर अध्यक्ष ठाकुरगंज देवकी अग्रवाल, बाल मंदिर स्कूल के सेक्रेटरी गो¨वद बिहानी एवं महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल के सचिव गौरीशंकर गोयल ने संबोधित करते हुए कहा मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। इन्होंने कहा कि किशनगंज सेवा सदन के द्वारा कांवरियों की सेवा के लिए चलाया जा रहा शिविर निश्चित ही सराहनीय कार्य है।  श्रावण मास में कांवरियों की सेवा से बढ़कर पुण्य नहीं है। किशनगंज सेवा सदन के व्यवस्थापक हनुमा...

किशनगंज में आपसी विवाद में एक शख्स को कुछ लोगों ने धारदार हथियार से काट डाला है। पीड़ित का हाथ और पैर दोनों को काट कर अलग कर दिया

Image
किशनगंज  में आपसी विवाद में एक शख्स को कुछ लोगों ने धारदार हथियार से काट डाला है। पीड़ित का हाथ और पैर दोनों को काट कर अलग कर दिया है।  # पहाड़कट्टा  थाना के  # दामलबाड़ी  की घटना, पीड़ित का नाम श्रवण कुमार है। जिसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है

महिला के साथ मारपीट और छेड़खानी

Image
पूर्णिया। शनिवार की शाम मीरगंज चौराहा से अपने घर जा रही एक 40 वर्षीया महिला के साथ रास्ते में मारपीट एवं छेड़खानी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़िता के द्वारा रविवार की संध्या मीरगंज थाना में मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें कहा है कि मीरगंज बाजार से घर का सामान खरीद कर एक अन्य महिला के साथ वह घर जा रही थी। इसी दौरान नहर के रास्ते जाने के क्रम में पहले से घात लगाए एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मारपीट एवं छेड़खानी का प्रयास किया गया। दोनों महिलाओं के द्वारा शोर मचाने के बाद नजदीक के ग्रामीणों के पहुंचने के बाद आरोपित अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग खड़ा हुआ। इस संबंध में मीरगंज थानाध्यक्ष मेनका रानी ने कहा कि पीड़िता द्वारा थाना में अज्ञात लोगों के द्वारा मारपीट एवं छेड़खानी का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में पीड़िता का न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा।

डाईवर्सन कटने से आमलोगों को हो रही परेशानी_____ कोचाधामन, किशनगंज:-प्रखंड क्षेत्र के भगाल पंचायत अंतर्गत कालीबाड़ी डाईवर्सन के कटने से स्थानीय लोगों को उक्त सड़क में चलने पर होती है परेशानी

Image
डाईवर्सन कटने से आमलोगों को हो रही परेशानी_____ कोचाधामन, किशनगंज:-प्रखंड क्षेत्र के भगाल पंचायत अंतर्गत कालीबाड़ी डाईवर्सन के कटने से स्थानीय लोगों को उक्त सड़क में चलने पर होती है परेशानी। बताते चलें कि उक्त डाईवर्सन के कट जाने से प्रखंड मुख्यालय, बरबट्टा हाट व शहनगड़ा हाट से भी स्थानीय लोगों का सम्पर्क टूट चुका है। स्थानीय ग्रामीण ने उक्त डाईवर्सन के मरम्मती के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है।

कटिहार- कोढ़ा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जयप्रकाश दास को घुस लेते निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा,गिरफतार कर पटना भेजा गया, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हसनगंज के भी अतिरिक्त प्रभार में थे।

Image

सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को मिला प्रशिक्षण

Image
कटिहार। राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कुर्सेला स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित इस प्रशिक्षण का उदघाटन डा. पंकज कुमार ¨सह, डा. मुकेश कुमार एवं डा. शर्मिला रानी ने संयुक्त रुप से किया। डा. मुकेश कुमार ने एक दिवसीय प्रशिक्षण में प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसमें बताया गया कि अगर आपके पास एक्सीडेंटल मरीज आए तो सबसे पहले टीटी का सूई देकर जख्म की साफ-सफाई करें तथा उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजें। इस अवसर पर डा. धनंजय झा, कलानंद ठाकुर, राजेश कुमार, भारती झा, भरत झा, मु. शब्बीर, नकुल झा, मु. फैयाज, अनिल कुमार अनल, दिगंबर दास, नीरज कुमार, ललन कुमार, विजेंद्र यादव, ¨टकू कुमार, राजेश कुमार शर्मा, मनोज कुमार, रंजीत कुमार, शंभू कुमार साह, अरुण कुमार आदि मौजूद थे।

पूर्णिया:गाली गलौज का विरोध करने पर पुलिस ने की मारपीट

Image
पूर्णिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदी पंचायत के पैकागोला में मुफस्सिल पुलिस द्वारा आधी रात को बेकसूर लोगों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पैकागोला निवासी कुंदन कुमार चौधरी ने बताया कि शनिवार की रात्रि लगभग 12 बजे मुफस्सिल थाना के एएसआइ राम प्रसाद चौरसिया कुछ सिपाही के साथ आए और मेरे दरवाजे को खटखटाने लगे। मैंने जैसे ही दरवाजा खोला कि वे लोग मेरे छोटे भाई दीपक कुमार चौधरी को ढूंढने लगे। मैंने कहा कि दीपक शादी में गया है। गृहस्वामी ने पुलिस द्वारा घर की तलाशी लेने के दौरान घर की महिलाओं के साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। बताया कि गाली-गलौज का विरोध करने पर पुलिस वाले ने मारपीट शुरू कर दिया। हल्ला सुनकर आए मेरे पड़ोसी मामा राजेंद्र चौधरी की भी पिटाई करने लगे। इस घटना से आहत कुंदन कुमार चौधरी का सुसाइड नोट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने पूर्णिया पुलिस अधीक्षक से इंसाफ दिलाने का जिक्र किया है। घटना संबंधित शिकायत लेकर जब वह थाना पर गए तो थानाध्यक्ष ने एएसआइ राम प्रकाश चौरसिया से पूछताछ की तो बताया कि वे विशेष छापामारी अभियान के क्रम मे...

बारिश से किसानों को मिली राहत

Image
अररिया। विगत दो तीन दिनों हुई बारिश से जहां किसानों को राहत मिली है। वहीं सड़कों पर जलजमाव की समस्या से लोग परेशान भी है। गौरतलब है कि सीमावर्ती इस क्षेत्र की मुख्य फसल धान है। विगत एक महीने से धान की रोपनी हो रही है। इस वर्ष वर्षा के अभाव के कारण किसान पम्पसेट के सहारे ही किसी तरह धान की रोपनी कर रहे थे। लेकिन बलुवाही मिट्टी होने के कारण जमीन सुख जाता और उसमें दरारें फटने लगती। पुन: उस खेत में पम्पसेट से पानी देना पड़ रहा था। जिसमें किसानों को काफी लागत पूंजी खर्च करने पड़ते थे। दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जहां किसानों में खुशी छाई है वहीं खेतों में भी हरियाली आने लगी है। बीरेंद्र झा, गयानन्द मण्डल, परमानन्द मण्डल, झमेली ठाकुर, अरुण शर्मा आदि अनेकों किसानों ने बताया कि इस वर्ष धान के बिचड़े गिराने से लेकर रोपनी करने तक पम्पसेट का ही सहारा लेना पड़ा है। डीजल के कीमत में बढोत्तरी होने से पम्पसेट से खेती करने में एक सौ रुपये प्रति घटे लगते हैं। एक एकड़ में सिचाई करने में 20 से 25 घण्टे लगते हैं। बिजली उपलब्ध रहने के बाद भी बिजली से सिचाई का साधन नही है। इसलिए खेती में लागत पूंजी ब...

बैंक आॅफ बड़ौदा , शाखा - अलता कमलपुर के छत का यह हाल है । बरसात में पूरा छत टपकता है , बैंक में रोज काफी भीड़ रहती

Image
बैंक आॅफ बड़ौदा , शाखा - अलता कमलपुर के छत का यह हाल है । बरसात में पूरा छत टपकता है , बैंक में रोज काफी भीड़ रहती है । नौएडा और कई जगह के मकान ढहने की खबरें रोज टीभी पर देखता हूं । शाखा के इस मकान में कोई घटना न घट जाये इसलिए प्रशासन को इसपर समय रहते ध्यान देना चाहिए ।

किशनगंज ओद्रा घाट में सावन की पहली सोमवारी को लेकर जल लेने के लिए घाटो में भक्तों की जबरदस्त भीड़

Image

ठाकुरगंज- पौआखाली में #BAO का खाद दुकान में छापेमारी, कालाबाजारी करने वाले के ख़िलाफ़ कसा शिकंजा, बरीलाल साह पिता पवन लाल साह के दुकान में छापेमारी कर दुकान को किया गया सील। सीमांचल

Image

कीचड़_में_चलने_को_मजबूर_विद्यार्थी_एवं_ग्रामीण ठाकुरगंज_ प्रखण्ड छेत्र के रसिया पंचायत

Image
कीचड़_में_चलने_को_मजबूर_विद्यार्थी_एवं_ग्रामीण ठाकुरगंज_  प्रखण्ड छेत्र के रसिया पंचायत के खानाबाड़ी गांव से कठारो गांव तक जाने वाली सड़क का हाल बद से बदतर,यहाँ कीचड़ से चलके छोटे-छोटे स्कूली बच्चें एवं ग्रामीण जाने पर बेबस है, सड़क का इस्थिति ऐसा बारिश होने के बाद मानो तालाब बन जाता है, ग्रामीणों ने  सीमांचल_App  के माध्यम से बार-बार स्थानीय पंचायत के जन प्रतिनिधि लोंगो से सड़क की मरम्मत करने की गुहार लगाई है, लेकिन स्थानीय प्रतिनिधि की वर से कोई पहल नहीं हो पाया है।

नेपाल से प्रतिबंधित सामानों की नहीं होगी आवाजाही: डोगरा

Image
किशनगंज। एसएसबी 12 वीं वाहिनी की कंपनी मुख्यालय डी कंपनी मोहामारी में शनिवार को एसएसबी के सेनानायक सतीश डोगरा के नेतृत्व में ग्रामीणों सहित जनप्रतिनिधियों के साथ मासिक बैठक की गई। बैठक में उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को सुना व उसका निदान भी किया। सेनानायक ने बताया कि एसएसबी नेपाल के बॉर्डर पर 2001 से काम कर रही है। नेपाल सीमा पर सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है। इन्होंने कहा कि सीमा पर जहां कस्टम की नियुक्ति नहीं है। वहां एसएसबी को ही कस्टम का अधिकार दिया गया है। धनतोला पंचायत के मुखिया ने ग्रामीणों की ओर से अपनी बात रखते पटवन के लिए नेपाल से डीजल लाने की अनुमति मांगी। जिस पर सेनानायक ने इसे खारिज कर दिया। इन्होंने कहा कि संधि के मुताबिक खाने पीने की चीज भारत से नेपाल ले जाने की अनुमति दे सकते हैं। वह भी बकायदा जीएसटी बिल के साथ होनी चाहिए। साथ ही प्रतिबंधित सामानों की आवाजाही किसी भी सूरत पर नहीं होने दी जाएगी। वहीं खाद्य सामग्री सहित यूरिया भी नेपाल नहीं जा सकता है।  महामारी क्षेत्र में बसे हुए ग्रामीणों ने कजला क्षेत्र में जहां एसएसबी की टुकड़ी बैठती है। वहां पर...

*एसडीएम फ़िरोज़ अख्तर ने किया निरीक्षण* कोचाधामन:- प्रखण्ड के कमलपुर पंचायत में सुबह सुबह शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए एसडीएम फ़िरोज़ अख्तर

Image

मुजफ्फरपुर बालिका रेप मामले पर चुप्पी साधने के लिए मिले थे 10 करोड़ के ऑफर : सांसद पप्पू

Image
जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने आरोप लगाया है कि नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत से बालिका गृह में यौन शोषण और दुष्‍कर्म का धंधा निर्बाध रूप से जारी रहा है। मुजफ्फरपुर बालिका गृह की यौन शोषण की शिकार लड़कियों ने भी स्‍वीकार किया है कि उन्‍हें नेता और अधिकारियों के पास भेजा जाता था।   मधेपुरा में प्रेस वार्ता के दौरान रविवार को सांसद पप्पू यादव ने मुजफ्फरपुर कांड पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि बालिका गृह के लड़कियों के साथ रेप मामले में उन्हें चुप रहने के लिए 10 करोड़ रुपये ऑफर किये गए थे.उन्होंने इस घटना में सफेदपोश नेताओ के साथ साथ कई वरीय अधिकारी के  भी शामिल होने की बात कही  हैं. उन्होंने पीड़ित की संख्या पर भी कहा की 85 लड़कियां योन शोषण का शिकार हुई है.उन्होंने जाँच का दायरा बढ़ने की बात करते हुए कहा कि निजी महिला छात्रावास के अलावे जवाहर नवोदय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आदि की भी जाँच हो तो कई खुलासे सामने आ सकते हैं.   उन्‍होंने कहा कि सत्‍ता और विपक्ष दोनों मिलकर मुजफ्फरपुर क...