ग्रामीण चिकित्सकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

ग्रामीण चिकित्सकों को दिया जा रहा प्रशिक्षणमधेपुरा। प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण केद्र में एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के तहत ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुरैनी एवं चौसा प्रखंड के कुल 103 ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व प्रशिक्षण के कोऑर्डिनेटर डॉ. वीके वर्मा ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक के सहयोग से ग्रामीण स्तर पर तत्काल इलाज कर लोगों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया जा सकता है। जब तक मरीज के परिजन के द्वारा अस्पताल में फोन कर सूचना दी जाएगी और एंबुलेंस भेजा जाएगा। उसे लाने के लिए तब तक में ग्रामीण चिकित्सक के द्वारा प्राइमरी स्टेज पर इलाज करते हुए उसकी प्राण की रक्षा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अब कोई आपको झोलाछाप डॉक्टर कह कर नहीं बुला सकता है। कोर्स के पूरा होने के साथ ही ग्रामीण चिकित्सक के रूप में अपने क्षेत्र में स्वाभिमान के साथ कार्य कर पाएंगे। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधक मु.नासिर हुसैन ने बताया कि तीनों प्रखंड से 103 ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो सप्ताह के दो दिन शनिवार और रविवार को दिया जाता है। वहीं इस दौरान आलमनगर से विकास ठाकुर, नवीन कुमार ¨सह उर्फ पप्पू ¨सह, ¨प्रस कुमार, महानंद पारस, पुरैनी से अनंत कुमार, चौसा से धर्मदेव ¨सह सहित सभी चिकित्सक प्रशिक्षण में उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

कसबा में बलात्कार करने में असफल रहने दाँत काट प्राइवेट पार्ट घायल किया : पूर्णिया/

सिकटी- सोनापुर में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने गश्त के दौरान भारी मात्रा में नेपाली शराब को किया जब्त, पीलर संख्या 157/1 के पास एसएसबी की कार्रवाई, 164 बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्ता में आया