Posts

Showing posts from October, 2018

Kishanganj पुलिस की बैरक में महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमला से हड़कंप

Image
Please wait किशनगंज में पुलिस बैरक में घुसकर महिला सिपाही की बेदर्दी से पिटाई से सनसनी, महिला कांस्टेबल गुंजन की हालत गंभीर और एमजीएम में उपचार जारी, महिला के पति ने किया हमला, आरोपी पति ने भी गला रेतकर की आत्महत्या की कोशिश, दोनों एकसाथ अस्पताल में भर्ती, थाना क्षेत्र के डुमरिया गर्ल्स हाई स्कूल बैरक का मामला, एसपी के आदेश पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज

बिहार: आईटीआई की परीक्षा स्थगित होने से नाराज छात्रों ने आरा में किया हंगामा, कई कॉलेजों के पास टायर जलाकर किया विरोध-प्रदर्शन

Image

पूर्णिया: बीबीएम और जिला स्कूल में आटीआई के छात्रों का हंगामा, लाठीचार्ज, छात्रों ने एनएच 31 जामकर किया उग्र प्रदर्शन

Image

Kishanganj में अपराधी बेलगाम, बाइक चोरी देखिए LIVE

Image
Please wait  किशनगंज के कैलटेक्स चौक में लैब के सामने से बाइक की चोरी, ठाकुरगंज के सुखानी थाना क्षेत्र निवासी अलाउद्दीन की बाइक चोरी। पार्किंग के बहाने BR37L 8856 नंबर की बाइक लेकर अपराधी हुआ फरार। साबोडांगी के अलाउद्दीन ने लैब के सामने में युवक को दी थी बाइक। चोर की हर हरकत सीसीटीवी में आराम से हुआ है कैद। एक नजर आप भी देखिए और महसूस कीजिए कि चोर पुलिस को कैसे चकमा बार बार दे रहा है।

Araria | पलासी के रामनगर में दुर्गापूजा का शानदार मेला

Image
Wait to load video  बिहार और झारखंड में शांति और सदभाव के साथ दूर्गापूजा संपन्न हुआ। अलग अलग शहरों और नगरों में पूजा पंडाल बनाकर लोगों ने की पूजा अर्चना, विजयादशमी पर लंका दहन और रावण वध कर दशहरा का उत्सव मनाया गया। इस मौके पर ग्रामीण क्षेत्रों में मेला का आयोजन किया गया। हर तरफ उल्लास का माहौल रहा। सभी धर्मों के लोगों ने दशहरा का जमकर आनंद उठाया

भारत नेपाल के बीच चलेगी समझौता एक्सप्रेस ट्रेन

Image
जयनगर से जनकपुर के बीच रेल सेवा, 12 दिसम्बर को विवाह पंचमी से होगा परिचालन

किशनगंज :ठाकुरगंज- गलगलिया थाना पुलिस ने दो महीने से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर किशनगंज जेल भेजा, क़ुर्लिकोट इलाके से पुलिस ने इमामुद्दीन उर्फ फंसकट्टू को गिरफ्तार किया है

Image

किशनगंज - पोठिया प्रखंड के सतमेरी घाट में चचरी पुल बन कर तैयार।

Image

Video:Kishanganj। Kanki । NH-31 । जुगाड़ वाहन और ऑटो की टक्कर में दुर्गापूजा क...

Image
कानकी- एनएच- 31 पर ऑटो और जुगाड़ में भीषण टक्कर, हादसे में दर्जनभर लोग जख्मी, घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर, सुरजापुर के असूरागढ़ के पास हुआ हादसा, 4 लोगों को भेजा गया सिल्लीगुड़ी, बाकी लोगों का किशनगंज के अस्पताल में उपचार जारी

पूर्णिया:सावधान.. मेले में घूम रहा है मुँहसुंघवा

Image
बचपन मे घरवाले मेला में इधर उधर जाने पर डराते थे कि मत जाओ लकड़सुंघवा पकड़ लेगा। मगर बिहार में शराबबंदी के बाद मुँहसुंघवा का आतंक बढ़ गया है।  मुँहसुंघवा का आतंक दुर्गा पूजा मेले में भी देखा गया। यह मुँहसुंघवा कोई ओर नहीं बिहार पुलिस और उत्पाद विभाग के जवान है, जो मेले में घुमघुमकर कर शराबी को पकड़ने में लगे है। शहर के पूजा पंडाल ततमा ठाकुरबाड़ी,  राजनीचौक,भट्टा दुर्गाबाड़ी में सादे लिबास में पुलिस के जवान शराबी को ढूंढते रहे । जरा सा भी कोई लड़खड़ाता पुलिस के जवान उसके पास पहुँच मुँह सूंघने लगते। जैसे ही किसी का मुँह महकता पुलिस के जवान बोलते.. सर् ये तो मारले है। इतना सुनते ही ब्रेथएनालाइजर मशीन लगाकर उसकी जाँच होती थी। मशीन से अल्कोहल की मात्रा मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया जाता था।  हालांकि पुलिस सिर्फ मधु वाले कि जाँच कर रहे थे, रजनीगंधा खाने वालों के मुँह में मशीन लगाने से परहेज कर रही थी। पुलिस की जाँच करते देख कई शराबी मौका देख मेले से खिसक गए। वही झूमते लोगो को देख लोग पहले ही आगाह कर देते थे कि उधर मत जाओ, उधर मुँहसुंघवा है पकड़ लेगा। via c...

कुर्साकाँटा के दुर्गा मंदिर में अष्टमी के शुभ अवसर पर दीप बाजार का आयोजन किया गया है।

Image

किशनगंज सहित पूरे सीमांचल में दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, अलग अलग पूजा पंडालों का आला अधिकारी कर रहे हैं मुआयना,

Image
किशनगंज सहित पूरे सीमांचल में दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, अलग अलग पूजा पंडालों का आला अधिकारी कर रहे हैं मुआयना, सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षाबल तैनात, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी सुरक्षा प्रहरी चौकस

अररिया- #सिकटी थाना के भपटिया मुसहरी टोला में तांत्रिक के घर मिला #सिर_कटा शव, बोरे में बंद कर शव दफनाया हुआ मिला,

Image
अररिया- सिकटी  थाना के भपटिया मुसहरी टोला में तांत्रिक के घर मिला सिर_कटा शव, बोरे में बंद कर शव दफनाया हुआ मिला, खोरागाछ के आनंद टोला निवासी जीवनलाल मंडल के रुप में हुई है व्यक्ति की पहचान, राजेश सदा नाम के तांत्रिक की तलाश जारी,  तंत्र विद्या के चक्कर में बलि देने का शक।

किशनगंज जिले के नेटवापरा गोपालपुर के बीच अग्रवाल ब्रिकस फील्ड ABC प्रोपराइटर सन्तू अग्रवाल जहां एक भट्टा पहले से स्थापित है जिस पर प्रशासन चुप है

Image
किशनगंज जिले के नेटवापरा गोपालपुर के बीच अग्रवाल ब्रिकस फील्ड ABC प्रोपराइटर सन्तू अग्रवाल जहां एक भट्टा पहले से स्थापित है मोनोपोली के दम पर 30 मीटर की दूरी पर एक नया भट्टा का निर्माण किया जारहा है इसी प्रदूषण की वजह से खेती और फसलों पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है  प्रशासन शीघ्र इस पर ध्यान देने की कृपा करें।

NIOS ने डीएलएड परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख 15 अक्टूबर से बढ़ाकर 25 अक्टूबर,2018 कर दिया है,अभी तक जो प्रशिक्षु किन्ही कारण परीक्षा फीस SUBMIT नही कर सके हैं वो अब 25 अक्टूबर 2018 तक परीक्षा फीस जमा कर सकते हैं।

Image

बहादुरगंज, किशनगंज:- मृतक के परिजन से मिलकर विधायक ने जताया शोक

Image
बहादुरगंज, किशनगंज:- प्रखंड क्षेत्र के लौचा पंचायत के तेघरियां गांव निवासी नियामत की मौत के बाद परिजनों से मिलकर मृतक के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कोचाधामन विधायक मास्टर मुजाहिद आलम।  मौके पर विधायक श्री आलम ने कहा कि बिहार के नीतीश सरकार में अपराधियों की खैर नहीं, हमें जिला प्रशासन पर पूर्ण विश्वास है कि नियामत को इंसाफ जरूर मिलेगा।

बहादुगंज_ प्रखंड भिन्न क्षेत्रो का दौरा करते हुये AIMIM_ बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह: किशनगंज लोकसभा प्रत्याशी श्री अख्त़रुल ईमानक्षेत्र भ्रमण के दौरान

Image
पतलू चौक, कैरी बिरपुर, तेघरया, लौचा हाट, झिंगाकट्टा हाट में लोगों से मुलाकात करते हुए संविधान की धारा 371 के बारे में लोगों को समझते हुये  हर वर्ग के लोगो से अपील करते हुए जनाब अख़्तरुल ईमान साहब ने कहा की सीमांचल को बदहाली की दल दल मे झोकने वालो को सबक सिखाने की जरुरत है

पूर्णिया:घरवाले कर रहे थे दुर्गापूजा में आर्मी बेटे का इंतज़ार इधर ट्रैक्टर ने कुचल दिया

Image
हेलो.. बाबा मुझे छुट्टी मिल गई है मैं इसबार दुर्गा पूजा मनाने पूर्णिया आ रहा हूँ। आर्मी के जवान बेटे के घर आने की खुशी में पूरा परिवार का चेहरा चमक गया था। क्योंकि फौज में बहुत कम छुट्टी मिलती है। ऊपर से कई महीने के बाद विकास हांसदा अपने घर के नगर प्रखंड के काझा पंचायत के कठोतिया गाँव आ रहा था। घर मे बहुत उत्सुकता भी थी क्योंकि एकमात्र कमाऊ पुत्र इस दुर्गा पूजा में सभी के  लिए नए नए कपड़े भी ला रहा था। परिजन इतना सोच ही रहे थे कि विकास का फिर फोन आया.  हैलो बाबा मैं एक घंटे में कटिहार रेलवे स्टेशन पहुँच जाऊँगा, आप किसी को स्टेशन भेज दो। पिता ने आर्मी जवान के बेटे के दोस्त को कटिहार बाइक से भेज दिया। दोनो मित्र कटिहार से बाइक से आ रहे थे। उधर घर के सारे बच्चें साथ मे शाम में मेला देखने जाने की तैयारी करने लगे थे। परिवार के सभी सदस्य जैसे जैसे समय बीत रहा था वैसे वैसे रास्ते के तरफ आँख पथराये देख रहे थे। फिर अचानक बेटे का फोन आया मगर बात करने वाला कोई ओर था। फ़ोन उठाने पर उधर से आवाज आई कि जिसका यह फोन है उसकी मौत हो गई है,इतना सुनते ही परिजन दहाड़ मार रोने लगे। दर...

दुर्गापूजा के मद्देनजर भारत- नेपाल सीमा पर चौकसी तेज, ठाकुरगंज के जियापोखर इलाके में एसएसबी और पुलिस ने बढ़ाई निगरानी,

Image
दुर्गापूजा के मद्देनजर  भारत -  नेपाल  सीमा पर चौकसी तेज, ठाकुरगंज के जियापोखर इलाके में एसएसबी और पुलिस ने बढ़ाई निगरानी, जियापोखर थाना पुलिस और कद्दूभिट्टा 19वीं बटालियन के चवानों ने बाइक, पैदल और घोड़े पर सवार होकर किया फ्लैग मार्च

किशनगंज :दु्र्गापूजा को लेकर किशनगंज में सृरक्षा व्यवस्था सख्त, ठाकुरगंज के #पौआखाली में सुरक्षाबलों का फ्लैग मार्च, जियापोखर, सुखानी, पौआखाली थाना पुलिस और एसएसबी ने मिलकर किया मार्च

Image

Video. Araria ये देखो ! कितनी आसानी से चोर बाइक लेकर हुआ फ़रार

Image

किशनगंज- सोमवार को जिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने अम्बेडकर नगर टाउन हॉल किशनगंज में दुर्गा पूजा को लेकर जिला के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर मत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए

Image
किशनगंज- सो मवार को जिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने अम्बेडकर नगर टाउन हॉल किशनगंज में दुर्गा पूजा को लेकर जिला के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर मत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।  इस दौरान बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष, एस डी एम फिरोज अख्तर,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ० अखिलेश कुमार,डीडीसी यशपाल मीणा भी मौजुद थे।

कटिहार के डंडखोरा में ३५ फूट कच्चे कुए में गिरा सांड सकुशल निकाला बाहर - देखिये विडियो में रेस्क्यू ऑपरेशन

Image
बोर वेल में गिर कर जिंदगी और मौत से लड़ते इंसान को बहुत बार सुना और देखा होगा लेकिन किसी गहरे कुँवे मैं किसी सांड को गिरा हुवा फिर उसे बचाने की जद्दोजहद कटिहार के  डण्डखोरा प्रखंड सकरेली गाँव मे देखने को मिला ।  मध्य रात्रि को अचानक  एक सांड पुरानी 35 फुट गहरे कुवां मैं गिर घण्टो कड़ी मेहनत के वाद भी सफलता हाथ नही लगी सुबह दंडखोरा थाना प्रभारी ने स्थानीय JCB की ब्यवस्था कर 12 घन्टे बाद सभी ग्रामीणो और जनप्रतिनोधियो के सहयोग से बाहर  निकला गया है जिसे स्थानीय लोगो ने प्रथमिक उपचार कर सांड को छोड़ दिया गया । इस पूरे घटना क्रम मे सहयोग के लिये प्रमुख पूनम देवी जिला परिषद पुरूसोत्म बर्मा समिति वरुण राय के द्वारा सभी विभागीय का पूर्ण सहयोग रहा via Neeraj  ©www.katiharmirror.com

कटिहार- बरारी थाना के बलुआ गांव से भूमि विवाद में किसान को अगवा करने का मामला, गंगा किनारे सिपाही महतो का मिला शव, गोली मारकर किसान की हत्या, पुलिस कर रही है मामले की जांच

कटिहार- बरारी थाना के बलुआ गांव से भूमि विवाद में किसान को अगवा करने का मामला, गंगा किनारे सिपाही महतो का मिला शव, गोली मारकर किसान की हत्या, पुलिस कर रही है मामले की जांच

बहादुरगंज- निशांद्रा पंचायत के सती घटा गांव के पास बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, हादसे में कोई हताहत नहीं, जूट से लदा ओवरलोड ट्रैक्टर हांडीभाषा से किशनगंज जा रहा था, चालक और अन्य लोगों ने बड़ी मुश्किल से बचाई जान।

Image

परवाहा में दुर्गा मंदिर परिसर और परवाहा छातापुर पथ पर बच्चों को सफाई करते देख मो० हदीस ने भी झाड़ू लगाकर समाज को संदेश दिया।

Image

बिहार के सूखा घोषित प्रखंडो का लिस्ट-

Image
2nd

किशनगंज :पोठिया प्रखंड के अलग अलग आंगनबाड़ी केंद्रों में टीएचआर का किया गया वितरण।

Image

सिकटी- सोनापुर में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने गश्त के दौरान भारी मात्रा में नेपाली शराब को किया जब्त, पीलर संख्या 157/1 के पास एसएसबी की कार्रवाई, 164 बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्ता में आया

Image
Image
किशनगंज में भारत और नेपाल सीमा पर चौकसी तेज, दिघलबैंक गरवनडांगा इलाके में सुरक्षाबलों ने बढ़ाई चौकसी, दुर्गापूजा के मद्देनजर एसएसबी और पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, एसएचओ रहमान अंसारी के नेतृत्व में सीमावर्ती क्षेत्रों में मार्च, शांति और सदभाव के साथ पर्व त्योहार मनाने की अपील।