पूर्णिया:सावधान.. मेले में घूम रहा है मुँहसुंघवा

बचपन मे घरवाले मेला में इधर उधर जाने पर डराते थे कि मत जाओ लकड़सुंघवा पकड़ लेगा। मगर बिहार में शराबबंदी के बाद मुँहसुंघवा का आतंक बढ़ गया है।
मुँहसुंघवा का आतंक दुर्गा पूजा मेले में भी देखा गया।
यह मुँहसुंघवा कोई ओर नहीं बिहार पुलिस और उत्पाद विभाग के जवान है, जो मेले में घुमघुमकर कर शराबी को पकड़ने में लगे है। शहर के पूजा पंडाल ततमा ठाकुरबाड़ी,
यह मुँहसुंघवा कोई ओर नहीं बिहार पुलिस और उत्पाद विभाग के जवान है, जो मेले में घुमघुमकर कर शराबी को पकड़ने में लगे है। शहर के पूजा पंडाल ततमा ठाकुरबाड़ी,
राजनीचौक,भट्टा दुर्गाबाड़ी में सादे लिबास में पुलिस के जवान शराबी को ढूंढते रहे । जरा सा भी कोई लड़खड़ाता पुलिस के जवान उसके पास पहुँच मुँह सूंघने लगते। जैसे ही किसी का मुँह महकता पुलिस के जवान बोलते.. सर् ये तो मारले है। इतना सुनते ही ब्रेथएनालाइजर मशीन लगाकर उसकी जाँच होती थी। मशीन से अल्कोहल की मात्रा मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया जाता था।
हालांकि पुलिस सिर्फ मधु वाले कि जाँच कर रहे थे, रजनीगंधा खाने वालों के मुँह में मशीन लगाने से परहेज कर रही थी। पुलिस की जाँच करते देख कई शराबी मौका देख मेले से खिसक गए। वही झूमते लोगो को देख लोग पहले ही आगाह कर देते थे कि उधर मत जाओ, उधर मुँहसुंघवा है पकड़ लेगा।
via cityhalchal
पूर्णिया/
मोहित
Comments
Post a Comment