पूर्णिया:घरवाले कर रहे थे दुर्गापूजा में आर्मी बेटे का इंतज़ार इधर ट्रैक्टर ने कुचल दिया

हेलो.. बाबा मुझे छुट्टी मिल गई है मैं इसबार दुर्गा पूजा मनाने पूर्णिया आ रहा हूँ। आर्मी के जवान बेटे के घर आने की खुशी में पूरा परिवार का चेहरा चमक गया था। क्योंकि फौज में बहुत कम छुट्टी मिलती है। ऊपर से कई महीने के बाद विकास हांसदा अपने घर के नगर प्रखंड के काझा पंचायत के कठोतिया गाँव आ रहा था। घर मे बहुत उत्सुकता भी थी क्योंकि एकमात्र कमाऊ पुत्र इस दुर्गा पूजा में सभी के लिए नए नए कपड़े भी ला रहा था। परिजन इतना सोच ही रहे थे कि विकास का फिर फोन आया.
हैलो बाबा मैं एक घंटे में कटिहार रेलवे स्टेशन पहुँच जाऊँगा, आप किसी को स्टेशन भेज दो। पिता ने आर्मी जवान के बेटे के दोस्त को कटिहार बाइक से भेज दिया। दोनो मित्र कटिहार से बाइक से आ रहे थे। उधर घर के सारे बच्चें साथ मे शाम में मेला देखने जाने की तैयारी करने लगे थे। परिवार के सभी सदस्य जैसे जैसे समय बीत रहा था वैसे वैसे रास्ते के तरफ आँख पथराये देख रहे थे। फिर अचानक बेटे का फोन आया मगर बात करने वाला कोई ओर था। फ़ोन उठाने पर उधर से आवाज आई कि जिसका यह फोन है उसकी मौत हो गई है,इतना सुनते ही परिजन दहाड़ मार रोने लगे।
दरअसल कटिहार से आर्मी जवान विकास हांसदा बाइक से अपने दोस्त के साथ आ रहा था। बाइक वह खुद चला रहा था। रानीपतरा के समीप जैसे ही वह पहुँचा पीछे से तेज रफ्तार आ रही बेलगाम ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। सड़क पर गिरते ही टैक्टर का दोनो चक्का आर्मी जवान के ऊपर चढ़ गया। घटना के बाद लोगो ने जैसे ही आर्मी जवान को अस्पताल ले जाना चाहा उसकी मौत हो गई। स्थानिय लोगो का कहना है कि इस रास्ते मे प्रतिदिन सैकड़ो ट्रैक्टर मिट्टी की ढुलाई करते है। अनट्रेंड ड्राइवर के कारण कई दफा यहाँ दुर्घटना घट चुकी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बाइक सवार तो अपने रूट से आ रहा था। ट्रैक्टर ने तो पीछे से धक्का मारा। घटना के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया।
via cityhalchal
Comments
Post a Comment