तमाम आदेश और कार्रवाई के बावजूद प्रतिबंधित जुगाड़ गाड़ी का परिचालन पूरे जिले में चरम पर है। समान ढोने के साथ-साथ नई तकनीक की यह गाड़ी सवारियों को भी ढो रही है



Image may contain: one or more people, people sitting, outdoor and textतमाम आदेश और कार्रवाई के बावजूद प्रतिबंधित जुगाड़ गाड़ी का परिचालन पूरे जिले में चरम पर है। समान ढोने के साथ-साथ नई तकनीक की यह गाड़ी सवारियों को भी ढो रही है। आम आदमी भी जान की परवाह किए बगैर इसकी सवारी कर रहे हैं। अब नए जिलाधिकारी पर सबकी निगाहें टिकी है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे डीएम जुगाड़ गाड़ी को रोक पाएंगे? न लाइसेंस, न परमिट और न प्रशासन का खौफ, जैसे मन हो ओवरलोडिंग कर किशनगंज के सड़कों पर मौत की सवारी बनकर जुगाड़ गाड़ी दौड़ रही है। इससे पूर्व भी जिले के विभिन्न हिस्सों में जुगाड़ गाड़ी कई बार लोगों को मौत की नींद सुला चुकी है। बावजूद न तो जुगाड़ गाड़ी के परिचालन में कोई कमी आई और न ही उस पर सफर करने वाले लोग ही माने। परिवहन विभाग द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 

Comments

Popular posts from this blog

कसबा में बलात्कार करने में असफल रहने दाँत काट प्राइवेट पार्ट घायल किया : पूर्णिया/

सिकटी- सोनापुर में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने गश्त के दौरान भारी मात्रा में नेपाली शराब को किया जब्त, पीलर संख्या 157/1 के पास एसएसबी की कार्रवाई, 164 बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्ता में आया