नवजात की मौत मामले में दो एएनएम का तबादला

Image result for copyright free image child death in rural biharपूर्णिया। जलालगढ़ पीएचसी में नवजात की मौत मामले में दो परिचारिका पर कार्रवाई की गई है। दोनों नर्सों का तबादला कर दिया गया है। यह घटना 14 जुलाई की है। पीएचसी में एक नवजात की मौत हो गई थी उसके बाद अस्पताल में परिजन द्वारा हंगामा किया गया था और परिजन कई घंटों तक अस्पताल परिसर में ही धरना पर बैठे थे। परिजन डयूटी कर रही एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। इसके बाद मामले की जांच प्रभारी चिकित्सक और जिला स्वास्थ्य समिति के अधिकारी द्वारा की गई। मामले में पहले संबंधित एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा गया था। जांच में लापरवाही की बात समिति ने मानी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों एएनएम का सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण मोहन पूर्वे ने तबादला कर दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

कसबा में बलात्कार करने में असफल रहने दाँत काट प्राइवेट पार्ट घायल किया : पूर्णिया/

सिकटी- सोनापुर में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने गश्त के दौरान भारी मात्रा में नेपाली शराब को किया जब्त, पीलर संख्या 157/1 के पास एसएसबी की कार्रवाई, 164 बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्ता में आया