मुजफ्फरपुर बालिका रेप मामले पर चुप्पी साधने के लिए मिले थे 10 करोड़ के ऑफर : सांसद पप्पू



जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने आरोप लगाया है कि नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत से बालिका गृह में यौन शोषण और दुष्‍कर्म का धंधा निर्बाध रूप से जारी रहा है। मुजफ्फरपुर बालिका गृह की यौन शोषण की शिकार लड़कियों ने भी स्‍वीकार किया है कि उन्‍हें नेता और अधिकारियों के पास भेजा जाता था।
 
मधेपुरा में प्रेस वार्ता के दौरान रविवार को सांसद पप्पू यादव ने मुजफ्फरपुर कांड पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि बालिका गृह के लड़कियों के साथ रेप मामले में उन्हें चुप रहने के लिए 10 करोड़ रुपये ऑफर किये गए थे.उन्होंने इस घटना में सफेदपोश नेताओ के साथ साथ कई वरीय अधिकारी के  भी शामिल होने की बात कही  हैं. उन्होंने पीड़ित की संख्या पर भी कहा की 85 लड़कियां योन शोषण का शिकार हुई है.उन्होंने जाँच का दायरा बढ़ने की बात करते हुए कहा कि निजी महिला छात्रावास के अलावे जवाहर नवोदय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आदि की भी जाँच हो तो कई खुलासे सामने आ सकते हैं.
 
उन्‍होंने कहा कि सत्‍ता और विपक्ष दोनों मिलकर मुजफ्फरपुर कांड को दबाना चाहते थे, क्‍योंकि दोनों पक्षों के लोग कांड के मुख्‍य आरोपी ब्रजेश ठाकुर से लाभान्वित थे। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और स्‍पीकर सुमित्रा महाजन से मिलकर बिहार की बेटियों की इज्‍जत की रक्षा की गुहार लगायी और सीबीआई जांच की मांग की। कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन के साथ मिलकर उन्‍होंने लोकसभा में इस मामले को उठाया। इसके बाद देशभर में मुजफ्फरपुर कांड मुद्दा बन गया, तब राज्‍य सरकार मामले की सीबीआई जांच कराने को तैयार हुई और जांच का आदेश दिया। उन्‍होंने कहा कि मामले की सीबीआई जांच पटना हाईकोर्ट या सु्प्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में होनी चाहिए, ताकि किसी को बचाने का प्रयास नहीं हो।

Comments

Popular posts from this blog

कसबा में बलात्कार करने में असफल रहने दाँत काट प्राइवेट पार्ट घायल किया : पूर्णिया/

सिकटी- सोनापुर में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने गश्त के दौरान भारी मात्रा में नेपाली शराब को किया जब्त, पीलर संख्या 157/1 के पास एसएसबी की कार्रवाई, 164 बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्ता में आया