महिला के साथ मारपीट और छेड़खानी

Image result for harass girlपूर्णिया। शनिवार की शाम मीरगंज चौराहा से अपने घर जा रही एक 40 वर्षीया महिला के साथ रास्ते में मारपीट एवं छेड़खानी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़िता के द्वारा रविवार की संध्या मीरगंज थाना में मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें कहा है कि मीरगंज बाजार से घर का सामान खरीद कर एक अन्य महिला के साथ वह घर जा रही थी। इसी दौरान नहर के रास्ते जाने के क्रम में पहले से घात लगाए एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मारपीट एवं छेड़खानी का प्रयास किया गया। दोनों महिलाओं के द्वारा शोर मचाने के बाद नजदीक के ग्रामीणों के पहुंचने के बाद आरोपित अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग खड़ा हुआ। इस संबंध में मीरगंज थानाध्यक्ष मेनका रानी ने कहा कि पीड़िता द्वारा थाना में अज्ञात लोगों के द्वारा मारपीट एवं छेड़खानी का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में पीड़िता का न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

कसबा में बलात्कार करने में असफल रहने दाँत काट प्राइवेट पार्ट घायल किया : पूर्णिया/