नेपाल से प्रतिबंधित सामानों की नहीं होगी आवाजाही: डोगरा

नेपाल से प्रतिबंधित सामानों की नहीं होगी आवाजाही: डोगराकिशनगंज। एसएसबी 12 वीं वाहिनी की कंपनी मुख्यालय डी कंपनी मोहामारी में शनिवार को एसएसबी के सेनानायक सतीश डोगरा के नेतृत्व में ग्रामीणों सहित जनप्रतिनिधियों के साथ मासिक बैठक की गई। बैठक में उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को सुना व उसका निदान भी किया। सेनानायक ने बताया कि एसएसबी नेपाल के बॉर्डर पर 2001 से काम कर रही है। नेपाल सीमा पर सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है। इन्होंने कहा कि सीमा पर जहां कस्टम की नियुक्ति नहीं है। वहां एसएसबी को ही कस्टम का अधिकार दिया गया है। धनतोला पंचायत के मुखिया ने ग्रामीणों की ओर से अपनी बात रखते पटवन के लिए नेपाल से डीजल लाने की अनुमति मांगी। जिस पर सेनानायक ने इसे खारिज कर दिया। इन्होंने कहा कि संधि के मुताबिक खाने पीने की चीज भारत से नेपाल ले जाने की अनुमति दे सकते हैं। वह भी बकायदा जीएसटी बिल के साथ होनी चाहिए। साथ ही प्रतिबंधित सामानों की आवाजाही किसी भी सूरत पर नहीं होने दी जाएगी। वहीं खाद्य सामग्री सहित यूरिया भी नेपाल नहीं जा सकता है।

 महामारी क्षेत्र में बसे हुए ग्रामीणों ने कजला क्षेत्र में जहां एसएसबी की टुकड़ी बैठती है। वहां पर आउट पोस्ट का निर्माण कराने की मांग की। सेनानायक ने ग्रामीणों की बातों को सुनकर वहां पर एक बीओपी खोलने का आश्वासन दिया। वहीं कुछ लोगों ने नेपाल और भारत से सामान की आवाजाही को लेकर एसएसबी के कुछ जवानों पर आरोप लगाए। इन्होंने कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिया की अगर जवानों की शिकायत प्रमाणित होती है तो कठोर कार्रवाई करें। मौके पर कंपनी के इंस्पेक्टर पुष्पराज ¨सह, इंस्पेक्टर जीडी विकाश चंद्र विश्वास, थाना अध्यक्ष अर¨वद कुमार, मुखिया धरमलाल टुड्डू, उप मुखिया भवानी प्रसाद ¨सह, सरपंच सीताराम, सुरेंद्र ¨सह, समिति सदस्य ग्रामीण देवनाथ ¨सह, मोहन ¨सह, पूर्व मुखिया न•ारुल इस्लाम, दिनेश यादव, पुलकित यादव, गणेश कुमार ¨सह, सुरेंद्र प्रसाद ¨सह, मोहम्मद जलील एवं नवल किशोर भगत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य शामिल थे।
via jagran

Comments

Popular posts from this blog

कसबा में बलात्कार करने में असफल रहने दाँत काट प्राइवेट पार्ट घायल किया : पूर्णिया/