कटोरिया में लगा किशनगंज सेवा सदन का शिविर

कटोरिया में लगा किशनगंज सेवा सदन का शिविरकिशनगंज। हर साल की तरह इस बार भी किशनगंज सेवा सदन के द्वारा कटोरिया में कांवरियों के लिए सेवा शिविर लगाया गया है। इस शिविर में कावंरियों की हर सुविधा का ख्याल रखा जाता है। किशनगंज सेवा सदन के श्रावणी सेवा शिविर का शनिवार को सूबे के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम नारायण मंडल ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा की कांवरिया की सेवा करके आप बाबा भोलेनाथ की सेवा करते हैं। श्रावणी मेला में कांवरियों को हर हाल में बेहतर सुविधा मुहैया कराने की दिशा में मैं हर संभव प्रयास करूंगा।  मुख्य अतिथि जगदीश प्रसाद अग्रवाल, अध्यक्ष वनवासी कल्याण आश्रम ठाकुरगंज, नगर अध्यक्ष ठाकुरगंज देवकी अग्रवाल, बाल मंदिर स्कूल के सेक्रेटरी गो¨वद बिहानी एवं महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल के सचिव गौरीशंकर गोयल ने संबोधित करते हुए कहा मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। इन्होंने कहा कि किशनगंज सेवा सदन के द्वारा कांवरियों की सेवा के लिए चलाया जा रहा शिविर निश्चित ही सराहनीय कार्य है।
 श्रावण मास में कांवरियों की सेवा से बढ़कर पुण्य नहीं है। किशनगंज सेवा सदन के व्यवस्थापक हनुमान श्रीमाल ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष देवघर जाने के लिए सुल्तानगंज से जल भरने वाले कांवरिया के लिए भोजन, शरबत, चाय, नींबू पानी, मालिस, दवाइयां और ठहराव आदि की व्यवस्था निश्शुल्क की जाती है।19 वर्षों से हम कांवरिया पथ में श्रद्धालुओं के लिए सेवा भाव से शिविर लगाते आ रहे हैं जो आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी नागराज तातेड़, रमेश पुरोहित, वीरेंद्र कुमार ¨सह (सोना बाबू), सीत प्रसाद साह, दिनेश कुचामनिया, विजय काशनिवाल, मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष मोहित बैद, सचिव भावेश जालान, आनंद अग्रवाल, पवन बांठिया, गुड्डू अग्रवाल एवं दिनेश पारीक आदि उपस्थित थे। मंच संचालन कमल कोठारी ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

कसबा में बलात्कार करने में असफल रहने दाँत काट प्राइवेट पार्ट घायल किया : पूर्णिया/