पूर्णिया:गाली गलौज का विरोध करने पर पुलिस ने की मारपीट

गाली गलौज का विरोध करने पर पुलिस ने की मारपीटपूर्णिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदी पंचायत के पैकागोला में मुफस्सिल पुलिस द्वारा आधी रात को बेकसूर लोगों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पैकागोला निवासी कुंदन कुमार चौधरी ने बताया कि शनिवार की रात्रि लगभग 12 बजे मुफस्सिल थाना के एएसआइ राम प्रसाद चौरसिया कुछ सिपाही के साथ आए और मेरे दरवाजे को खटखटाने लगे। मैंने जैसे ही दरवाजा खोला कि वे लोग मेरे छोटे भाई दीपक कुमार चौधरी को ढूंढने लगे। मैंने कहा कि दीपक शादी में गया है। गृहस्वामी ने पुलिस द्वारा घर की तलाशी लेने के दौरान घर की महिलाओं के साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। बताया कि गाली-गलौज का विरोध करने पर पुलिस वाले ने मारपीट शुरू कर दिया। हल्ला सुनकर आए मेरे पड़ोसी मामा राजेंद्र चौधरी की भी पिटाई करने लगे। इस घटना से आहत कुंदन कुमार चौधरी का सुसाइड नोट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने पूर्णिया पुलिस अधीक्षक से इंसाफ दिलाने का जिक्र किया है। घटना संबंधित शिकायत लेकर जब वह थाना पर गए तो थानाध्यक्ष ने एएसआइ राम प्रकाश चौरसिया से पूछताछ की तो बताया कि वे विशेष छापामारी अभियान के क्रम में वारंटी दीपक कुमार चौधरी की गिरफ्तारी के लिए गए थे जो पुलिस को देखकर पिछले दरवाजे से फरार हो गया। जिसके बाद उनके घरवाले हमलोगों से ही उलझ गए। मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि शिकायत के बाबत पूछताछ की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

कसबा में बलात्कार करने में असफल रहने दाँत काट प्राइवेट पार्ट घायल किया : पूर्णिया/

सिकटी- सोनापुर में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने गश्त के दौरान भारी मात्रा में नेपाली शराब को किया जब्त, पीलर संख्या 157/1 के पास एसएसबी की कार्रवाई, 164 बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्ता में आया