वार्ड 46 के पार्षद पुत्र का अपहरण, प्राथमिकी

पूर्णिया। वार्ड नंबर 46 के पार्षद फुलिया देवी ने अपने पुत्र जीवछ कुमार के अपहरण का मामला सदर थाने में दर्ज कराया है। इस संबंध में पार्षद ने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसमें जितेन्द्र यादव, विवेका यादव, पवन राय, गो¨वद साह पर अपहरण का आरोप लगाया है। फुलिया देवी अपने पुत्र के अपहरण की शिकायत लेकर सोमवार को एसपी विशाल शर्मा के पास पहुंची। एसपी को पुत्र के अपहरण होने की जानकारी दी। एसपी ने सदर थानाध्यक्ष को अपहरण का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपहरण का आरोप लगाते हुए कहा कि वह 15 दिनों से घर से बाहर थी। जब 28 जुलाई को घर वापस आई तो पता चला कि 12 जुलाई को उसके बेटा को अपहरणकर्ताओं ने अपने कब्जे में ले लिया। जब वह बेटा जीवछ से फोन पर बात की तो बेटा ने कहा वह जितेन्द्र यादव के यहां है वहां से नहीं आ सकता है। वह अपने यहां उसे रखे हुए है। उक्त बातें लिखकर वार्ड पार्षद फुलिया देवी ने अपने पुत्र के अपहरण का मामला दर्ज कराया है।
via jgran

Comments

Popular posts from this blog

कसबा में बलात्कार करने में असफल रहने दाँत काट प्राइवेट पार्ट घायल किया : पूर्णिया/

सिकटी- सोनापुर में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने गश्त के दौरान भारी मात्रा में नेपाली शराब को किया जब्त, पीलर संख्या 157/1 के पास एसएसबी की कार्रवाई, 164 बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्ता में आया