पूर्णिया:पंचायत सरकार भवन में मिलेंग ब्लाक स्तर की सुविधाए

पंचायत सरकार भवन में मिलेंग ब्लाक स्तर की सुविधाएपूर्णिया। प्रखंड के बसंतपुर पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन एक सितंबर को होगा। इसमें ब्लॉक की तरह ही सारी सुविधाएं लोगों को मिलेगी। इसके लिए इस पंचायत सरकार भवन की साफ-सफाई की जा रही है। इस बात की जानकारी बीडीओ पंकज कुमार ने दी।
मुखिया फावता बेगम ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अब उनकी पंचायत के लोगों को मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी इससे आर्थिक एवं समय की भी बचत होगी। उन्होंने बताया कि यहां इस सरकार भवन में आरटीपीएस सहित सभी विभाग के कर्मी यहां बैठेंगे जो आमलोगों को सहूलियत होगी। राजस्व कर्मचारी, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, कृषि सलाहकार सहित सभी विभाग के कर्मी यहां मौजूद रहेंगे। बता दें कि प्रखंड में मात्र इसी पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण हुआ है। यह पिछले तीन वर्षों से यह बनकर तैयार है तथा उद्घाटन की बाट जोह रहा था। इसके चालू हो जाने से इस पंचायत के लोगों को काफी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

कसबा में बलात्कार करने में असफल रहने दाँत काट प्राइवेट पार्ट घायल किया : पूर्णिया/