मदरसा को लेकर कमेटी और ग्रामीणों में तनाव

Image result for madarsa
credit jagran
अररिया। रानीगंज थाना क्षेत्र के काला बलुआ पंचायत स्थित मदरसा हुसैनिया इस्लाहुल मुस्लेमीन में मदरसा में ग्रामीणों और कमेटी के सदस्यों के बीच तनाव सतह पर आ गया है। यह जानकारी स्थानीय ग्रामीण शाहिद, मोहम्मद इस्तियाक, मोहम्मद हबीब, तमीजुद्दीन, इम्तिया•ा \
आलम, आरिफ, मोहम्मद आलमगीर ने दी और बताया की कालाबलुआ स्थित मदरसा हुसैनिया इस्लाहुल मुस्लेमीन को स्थानीय ग्रामीण के द्वारा चंदा इक्कट्ठा कर साल 1972 से चला रहे हैं। वहीं साल 2017 में मदरसा के हेड मौलवी इरसाद अहमद व सहायक शिक्षक सलीमुद्दीन, मोहम्मद एखलाख के द्वारा बिना ग्रामीणों को बताए ही फर्जी कमेटी के सदस्य बनाकर संबंधित मदरसा का निबंधन करवा लिया गया। इतना ही नहीं तीन शिक्षकों की बहाली की गई है जो सरकारी वेतन लेते हैं लेकिन पढ़ाने नहीं आते हैं। इस मामले की जांच होनी चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

कसबा में बलात्कार करने में असफल रहने दाँत काट प्राइवेट पार्ट घायल किया : पूर्णिया/