टोलासेवक और तालीमी मरकज पद पर अभी नहीं हो रही बहाली: जिप अध्यक्ष

Image result for madarsaअररिया: जिले में तालीमी मरकज और टोलासेवक की बहाली नहीं हो रही है। यह अफवाह है। ये बातें जिला परिषद अररिया के अध्यक्ष और बिहार सरकार द्वारा संचालित महादलित, दलित,अल्पसंख्यक अति पिछड़ा अक्षर आंचल योजना के संरक्षक आफताब अ•ाीम पप्पू ने कही। वे पूरे जिले में बेरोजगार युवाओं को गुमराह कर बिचौलिया एवं दलालों की सक्रियता पर ¨चता जता रहे थे। उन्होंने कहा कि ।बहाली के नाम पर इतनी ज्यादा अफवाह फैला दी गई है कि शिक्षा विभाग, साक्षरता और जनप्रतिनिधि सबलोग परेशान हैं।
 अभी बहाली को लेकर सरकार द्वारा कोई अधिसूचना भी जारी नहीं की गई है लेकिन शहर से लेकर गांव तक के चौक- चैराहों पर धड़ल्ले से बहाली को लेकर फॉर्म बेचा जा रहा है। जिसमें न तो विज्ञापन संख्या है और न ही आवेदन की तिथि अंकित है। बिचौलिया नेट से अधूरा फॉर्म निकालकर बेच रहे हैं। उन्होंने ऐसे फर्जी तरीके के फॉर्म बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है, ताकि अफवाह पर अंकुश लग सके । गौरतलब है कि पूरे राज्य में 30 हजार टोलासेवकों और तालीमी मरकज की स्वीकृत सरकार ने दी है, जिसमे 27,800 सौ लोग पूर्व से कार्यरत हैं
 । पूरे बिहार में बाइस सौ पद रिक्त है। अररिया में सिर्फ 55 टोलासेवक और 15 तालीमी मरक•ा का पद रिक्त है। इसी रिक्त पदों पर बहाली होनी है, लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई मार्गदर्शन प्राप्त नहीं हुआ है। साक्षरता विभाग ने भी कोई मार्गदर्शन जारी नहीं किया है। जबतक सरकार अधिसूचना जारी नहीं करती है तबतक रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की जा सकती है, जो भी प्रक्रिया होगी वो सरकार के निर्देश के आलोक में ही होगी ।

Comments

Popular posts from this blog

कसबा में बलात्कार करने में असफल रहने दाँत काट प्राइवेट पार्ट घायल किया : पूर्णिया/

सिकटी- सोनापुर में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने गश्त के दौरान भारी मात्रा में नेपाली शराब को किया जब्त, पीलर संख्या 157/1 के पास एसएसबी की कार्रवाई, 164 बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्ता में आया