प्रधानमंत्री सहायता कोष से मृतक के परिजनों को मिला दो लाख का चेक

प्रधानमंत्री सहायता कोष से मृतक के परिजनों को मिला दो लाख का चेकअररिया। प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में गुरुवार को गत वर्ष भीषण बाढ़ में डूबकर हुई मौत को लेकर प्रधानमंत्री सहायता राशि के तहत सीओ द्वारा मृतक के आश्रित के दो परिवारों के दो लोगों को दो- दो लाख का चेक प्रदान किया गया । मृतक के आश्रित शहनाज बेगम पति मो अब्बास व बीबी गुलशन परवीन पति मो गयास उद्दीन को दो -दो लाख का चेक दिया गया । चेक प्रदान करते सीओ विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि गत वर्ष भीषण बाढ़ से हरिपुर निवासी दो सगे भाई अब्बास व मो गयास उद्दीन की मौत हो गई थी। मौके पर अंचल नाजीर राजकुमार विश्वास, रमेश मंडल, परमानंद मंडल व अन्य अंचल कर्मी मौजूद थे

Comments

Popular posts from this blog

कसबा में बलात्कार करने में असफल रहने दाँत काट प्राइवेट पार्ट घायल किया : पूर्णिया/

सिकटी- सोनापुर में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने गश्त के दौरान भारी मात्रा में नेपाली शराब को किया जब्त, पीलर संख्या 157/1 के पास एसएसबी की कार्रवाई, 164 बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्ता में आया