सरसी पुलिस ने देशी हथियार के साथ 3 अपराधी को गिरफ्तार किया
सरसी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। रात्रि गस्ती के दौरान 3 अपराध कर्मी पुलिस के हत्थे चढ़े है। सरसी थाना पुलिस जब रात्रि गस्ती पर निकली तब बालुटोल रोड की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 लोग आते दिखाई दिए। जैसे ही उन तीनों की नजर गस्ती गाड़ी पर पड़ी वे भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने खदेड़ कर तीनो को पकड़ा
। तलाशी लेने पर अपराधी सिकंदर यादव उर्फ बाबाजी के कमर से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया। वही दो अन्य अपराधी चंदन यादव और उपेंद्र यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी अपराधी सरसी बालुटोल के ही रहने वाले है। पुलिस ने इनका मोटरसाइकिल बीआर 11 ई 5257 को भी जब्त कर लिया है।
via city halchal
Comments
Post a Comment