किशनगंज के हर थानों में अब बुजुर्गों की समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष सेल होगी:सीनियर_सिटीजन_की_परेशानी_दूर_करने_के_लिए_किशनगंज_एसपी_की_ख़ास_पहल



Image may contain: 5 peopleकिशनगंज के हर थानों में अब बुजुर्गों की समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष सेल होगी, जिसकी जिम्मेदारी ASI के हवाले होगी, जो हर एक सीनियर सिटीजन के मसले को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाएंगे। कोचाधामन हेल्थ मेले में आयोजित बुजुर्ग सभा को सम्बोधित करते हुए पुलिस कप्तान कुमार आशीष ने ये निर्देश जारी किए हैं। 


इस मौके पर मेला में आये सभी बुजुर्गों को उन्होंने पाठशाला लगा कर उनके हक और हकूक के बारे में जानकारी दी, पुलिस अधीक्षक ने सभी लोगों से साफ कहा है कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर हर एक शख्श नजदीकी थाना से सम्पर्क करें, जिसे तुरन्त न्याय दिलाने के लिए पुलिस उचित कदम उठाएगी।


सोंथा हाईस्कूल ग्राउंड में आयोजित मेले की अपार सफलता से खुश पुलिस कप्तान ने इस तरह का आयोजन लगातार अलग अलग थाना क्षेत्रों में आयोजित करने पर जोर दिया है और सिलसिला अब शुरू हो चुकी है।

Comments

Popular posts from this blog

कसबा में बलात्कार करने में असफल रहने दाँत काट प्राइवेट पार्ट घायल किया : पूर्णिया/

सिकटी- सोनापुर में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने गश्त के दौरान भारी मात्रा में नेपाली शराब को किया जब्त, पीलर संख्या 157/1 के पास एसएसबी की कार्रवाई, 164 बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्ता में आया